VIP पार्टी नेआयोजित किया जनसभा, दिनेश निषाद होंगे VIP पार्टी के उम्मीदवार

0
313
- Advertisement -

रितेश : हन्नी

कोसी की आस@सहरसा

- Advertisement -

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव का हॉट सीट बनता जा रहा है। इस वर्ष होने वाले उपचुनाव में कई पार्टी अपने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसी कड़ी में आज सिमरीबख्तियारपुर ग्राउंड में VIP पार्टी के दिनेश निषाद ने विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में मौजुद हजारों की संख्या में उपस्थित भाइयों एवं माता-बहनों का VIP पार्टी के उम्मीदवार दिनेश निषाद ने अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंच पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी सहित पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने अपने सम्बोधन में कहा सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से मेरा जमीनी लगाव है। विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी दिनेश निषाद  अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। यदि यहां की जनता दिनेश निषाद जी को अपने सेवक के रूप में चुनती है तो मैं वादा करता हूँ कि यहां के सभी समस्याओं को दूर करूंगा। सम्बोधन के अंत में उन्होंने सभा सुनने आये जनता को दिनेश निषाद के पक्ष में वोट डालने की अपील की। आपको बता दें कि इससे पूर्व NDA के प्रत्याशी अरुण कुमार ने सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में पर्चा दाखिल किया है वहीं और भी कई पार्टी के उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। मंच की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, संचालन हीरा भगत, भोगी सहनी, खगड़िया जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, कुसुमलाल चौधरी, रेशमा शर्मा, छोटू जी, रिभा शर्मा, बेचन राम, जय कुमार, गणेश मुखिया, सुरेश चौधरी, लाल बाबू सहनी, गोपाल बिंद सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -