- रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की सहमति और पार्टी के निर्देश पर शिवेंद्र कुमार सिंह ”जिशु” को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता भोला शर्मा ने एक पत्र जारी करते हुए शिवेंद्र कुमार सिंह ”जिशु” को सहरसा जिला के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। मौके पर शिवेंद्र कुमार सिंह ”जिशु” ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए मैं पार्टी के सभी बड़े नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ और उन्हें यह विश्वास दिलाता हूँ कि पूर्व की तरह मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ करता रहूँगा।
पाठकों को बताना जरूरी है कि शिवेंद्र कुमार सिंह ”जिशु” कोसी क्षेत्र में बाढ़ के दौरान हर साल बाढ़ पीड़ितों की जमकर मदद करते हैं। इस वर्ष भी बाढ़ की चपेट में आये दर्जनों गांवों के लोगों के बीच दुःख की घड़ी में पहुंचकर लोगों की हरसंभव मदद किये। फिलवक्त जिशु सिंह महिषी प्रखंड के वीरगाँव पंचायत के मुखिया हैं। सहरसा जिलाध्यक्ष बनने से इनके समर्थकों में काफी खुशी है। समर्थकों ने कहा है कि अब रालोसपा जिले में और मजबूत पकड़ बनाएगी। आने वाले दिनों में रालोसपा बिहार में एक मजबूत विकल्प वाली पार्टी बनकर रहेगी।
जिलाध्यक्ष मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंदन बागची, मो० सलामत, बिपिन पासवान, दिलीप चौधरी, बैजनाथ कुमार विमल, अरविंद कुशवाहा, रमेश साह, दिलीप धानुक, शशांक विक्की, सुरज चौहान, गौरब सिंह, सी एन झा, सौरव वत्स, प्रशांत वत्स, दानवीर वत्स, चन्द्र मोहन सिन्हा, मो० तोहीद, शंकर मंडल, राजेश यादव, चंदन यादव, मो० चाँद, अंकित आर्या, गोलु जयसवाल, चन्दन पाठक, गणेश शर्मा, करी सादा सहित अन्य लोगों ने हर्ष जताया।