एन के शुशील@कोसी की आस,छातापुर,सुपौल
कालोनी शिव मंदिर प्रांगण में मानस पाठ का आयोजन शनिवार को किया गया | इसके माध्यम से संतो ने अवतारी महापुरुषों के त्याग और समर्पित भावना से सम्बंधित बातों की चर्चा कर उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही | पंडित श्याम नारायण गिरी ने कहा कि लोगो को महापुरुषों के आचरण को अपनाने की जरुरत है | उन्होंने भगवान श्री कृष्ण,राम, लक्ष्मण आदि के सद्कार्यों की चर्चा करते हुए उनकी बाल लीलाओं को वस्तृत रूप से बताया | कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीला हंसी टिटौली से जहां भरी रही, वही उनके बाल अवस्था के कई कार्य बड़ों बड़ों को नमन करने पर विवश कर दिया।
बताया कि कलियां नाग कर अत्याचार से लोगों को मुक्त करवाया। इतना ही नही कलियां नाग को भी सही मार्ग पर चलने के क्लियर संकल्पित करवाया। विश्व नाथ चौधरी ने कहा कि भगवान राम पिता के वचनों के लिए वन में भी रहे लेकिन अपने सद्कार्य के बदौलत वन में भी कई परोपकारी कार्य किये | बताया कि राम भक्त हनुमान ने भी कई सार्थक कार्य किये है। मौके पर रानी कुमारी, सोनू कुमार, राहुल कुमार, लव कुमार, पार्वती कुमारी, प्रियम कुमारी, सोनी कुमारी , मोना कुमारी, ज्वाला प्रसाद, राजेश कुमार, रवि रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु थे |