तीन नए कृषि कानून के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं का सड़क जामकर उग्र प्रदर्शन

0
50
- Advertisement -

 

सहरसा : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी 12 बजे से 3 बजे तक के चक्का जाम को समर्थन देने और तीनों नए कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बैजनाथपुर एनएच 107 बीपी मंडल चौक पर डेढ़ घण्टे तक जामकर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए। करीब डेढ़ घण्टे तक जाम में बड़ी बड़ी गाड़ियां सहित आमजन फँसे रहे।

- Advertisement -

वहीं जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि जन अधिकार पार्टी भारत में सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ है, जो हमारे अन्नदाता है उसे आतंकवादी बताया जाता है। उसी के कारण आज किसानों के समर्थन में बीपी यादव चौक स्थित बैजनाथपुर में सड़क जामकर सरकार के तानाशाही शासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे है।

 

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -