ट्रेड यूनियन द्वारा आज भारत बंद, सहरसा में रहा असरदार, यातायात अवरुद्ध होने से लोगों को हुई परेशानी

0
20
- Advertisement -

सहरसा : पूरे देश में ट्रेड यूनियन के द्वारा आज भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में सहरसा में भी भारत बंद का असर देखने को मिला जहां हर एक चौक चौराहों पर टायर जलाकर आगजनी एवं सड़क जामकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। जिस कारण लोगों का आने जाने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

- Advertisement -

वहीं राजद नेता गौतम कृष्ण ने बताया कि बिहार में आए दिन हत्या, अपहरण, बलात्कार, लुट जैसी घटना लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सरकार की नजर इस और नहीं जा रही है। बिहार में बहुत जल्द तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द तेजस्वी यादव की ही सरकार बिहार में बनेगी।

रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -