विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायज़ा लेने भाजपा आईटी सेल का कार्यशाला आयोजित

0
44
- Advertisement -

सहरसा : भारतीय जनता पार्टी सहरसा विधानसभा आईटी सेल कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश से आए हुए प्रशिक्षक आनंद राज एवं अनमोल जी ने आईटी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की आगामी विधानसभा चुनाव में वर्चुअल रैली के माध्यम से संवाद सोशल मीडिया कमल कनेक्ट एप का अधिकतम उपयोग कैसे हो इस पर पर जानकारी दी।

- Advertisement -

भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव हेतु कमर कस चुकी है, बुथ स्तर पर तैयारी मुकम्मल है। जैसे ही उम्मीदवार की घोषणा होगी प्रचार प्रसार शुरू कर दी जाएगी। मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को माला एवं चादर से सम्मानित किया गया। जिसमें सहरसा विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रूद्र ना ठाकुर, विधानसभा संयोजक पप्पन, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक खां, जिला महामंत्री अरुण चौधरी, आई टी सेल जिला संयोजक सुमीत सिन्हा, वाणिज्य प्रकोष्ठ सह वर्चुअल रैली कार्यक्रम प्रभारी मनीष चौधरी ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में सहरसा विधानसभा अंतर्गत मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार अनमोल भगत महावीर यादव, जिला महामंत्री भैरव झा, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह सहीत सभी आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मयंक मिश्र
कोशी की आस@सहरसा

- Advertisement -