सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में पंचायत वार्ड सचिव संघ बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा बिहार में चल रहे सात निश्चय योजना जो मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। हर घर नल का जल और गली नली पक्की करो को विगत 4 वर्षों से सभी वार्ड सचिव दिन रात मेहनत कर जमीन स्तर पर योजना को सफल बनाने में कार्य किया। लेकिन सरकार अभी तक एक भी रुपया मानदेय या भत्ता के रूप में नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर हमलोग प्रखंड स्तर में बैठक कर सरकार से स्थाई और मानदेय मांग करते है और जिला में नल जल योजना में अनुरक्षक की बहाली को लेकर वार्ड सचिव को ही रखा जाए। इसको लेकर जिला अधिकारी को एक पत्र संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा भेजा जाएगा।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय संघ का गठन किया गया। जिसमें राज किशोर चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष, श्यामसुंदर चौधरी को प्रखंड उपाध्यक्ष, साधु शरण भारती को प्रखंड सचिव, श्यामसुंदर साह को प्रखंड कोषाध्यक्ष, शमशुल होदा को प्रखंड मीडिया प्रभारी एवं चंद्र किशोर यादव को प्रखंड प्रवक्ता चयनित किया गया। वहीं बैठक में कई वार्ड सचिव व अन्य मौजूद रहे।
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा