सहरसा : विभिन्न हत्याकांडों के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।

0
371
- Advertisement -

रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा

जिले के कई थाना क्षेत्रों में हुई हत्याकांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते 21 नवंबर को रात्रि करीब 09 : 30 बजे बख्तियारपुर थानान्तर्गत पहाड़पुर बाजार स्थित धर्मदेव भगत को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उक्त हत्याकांड में संलिप्त व नामजद आरोपी सुधांशु कुमार उर्फ छोटु कुमार को त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के महज कुछ ही घण्टे के बाद गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

इस घटना का मुख्य कारण सुधांशु उर्फ छोटु कुमार के भाई की सास आशा कार्यकर्ता है एवं मृतक धर्मदेव भगत की पत्नी आशा कार्यकर्ता रहने के कारण एक दूसरे के क्षेत्र से गर्भवती महिला को प्रसव हेतु ले जाने वाले लाभ को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उक्त गिरफ्तार युवक ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि गिरफ्तार युवक का पुर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दिनांक 14 नवंबर को संध्या 05 : 45 बजे जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पुरीख बगीचा से सुपौल जिला के बभनगामा निवासी मृत्युंजय झा की चाकु से गोदकर हत्या किया हुआ शव मिला था। इस सम्बंध में बिहरा थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। तकनीकी सहयोग से मुकेश मिश्रा की संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद छापेमारी कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार युवक ने घटना का मुख्य कारण रुपये की मोटी रकम का लेनदेन बताया गया और अपना अपराध कबुल किया।

दिनांक 20 नवंबर को जिला के सौरबाजार थानान्तर्गत पतरघट ओ०पी० के धबौली निवासी मन्टुन सिंह को रात ईट से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सम्बंध में सौरबाजार अंतर्गत पतरघट ओ० पी० थाना में कांड दर्ज किया गया था। हत्याकांड में त्वरित कार्यवाही करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त पंकज कुमार सिंह एवं मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ के क्रम में इस हत्या का मुख्य कारण आपसी विवाद बताया। विभिन्न हत्याकांडों में गिरफ्तार चारो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- Advertisement -