रितेश : हन्नी
कोसी की आस@सहरसा
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहरसा अनुमंडल पदाधिकारी शम्भू नाथ झा से मिलकर सहरसा अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर आवेदन सौपा। जिला मंत्री शारदा कान्त ने कहा कि दुर्गा पूजा सम्पूर्ण सनातन धर्म को मानने वालों के लिए आस्था से जुड़ा हुआ महान उत्सव हैं। जो कि 29/09/2019 कलश स्थापना से प्रारंभ हो कर 08/10/2019 विजया दशमी तक होगा।
इस पर्व के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण अनुमंडल क्षेत्र में पूजा पंडाल के मार्ग में समुचित रोशनी की व्यवस्था, जल जमाव को दूर करने की व्यवस्था, सड़क पर लगे हुए कचड़े को साफ करवाने की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। वही छात्र संघ अध्यक्ष सह विहिप जिला सह मंत्री नन्हें सिंह ने कहा कि हाल ही के दिनों में जगह-जगह पर नगर परिषद द्वारा जलापूर्ति के लिए सड़क को काट कर पाइप लाइन बिछाया गया और पुनः सड़को को यातायात हेतु सही नही बनाया जा सका है।
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में भी कई बार आवेदन दिये जाने के बाद भी नगर के विभिन्न मंदिर परिसर के दायरे में अथवा समीप में मांस, मछली, मुर्गा का अवैध व्यापार लोगो के द्वारा चलाया जा रहा है, जिसपर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कलश स्थापना से पहले इन सभी कार्य को पूरा करवाया जाए ताकि सभी लोग अच्छे से दुर्गा पूजा मना सकेंगे नही तो विहिप एवं बजरंग दल इसबार उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन का होगा। मौके पर नगर संयोजक अभिषेक सिंह, नवहट्टा प्रखंड संयोजक राज सिंह चम्पू, राहुल कुमार, प्रणव मिश्रा, अनुज कुमार, सोनू कुमार मौजूद थे।