सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी रोशन कुमार सिंह के खाते से रविवार को 9 हजार 8 सौ रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। वे मंगवाए गए सामान की जानकारी हासिल करने के लिए फोन किया था। जिसके बाद उनके खाते से उक्त रकम की निकासी की गई।
पीड़ित के अनुसार वे कुछ सामान को मंगवाए थे। सामान की डिलीवरी के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 7602809761 पर फोन किया और अपने सामान की जानकारी हासिल करनी चाही। उक्त नंबर पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उनके सामान में होल्ड लग गया है। होल्ड छुड़वाने के लिए उनको 40 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। फिर उन्हें जानकारी दी गई है कि दूसरे नंबर से फोन आएगा। जिस पर मांगी गई जानकारी भर देंगे। ऐसे में दूसरे मोबाइल नम्बर 8544743846 फोन आया। रिसीव करने पर उसने बताया कि लिंक भेजा गया है। उसको खोल कर भर दे।
लिंक पर नाम, पता, रकम, एटीएम कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर डाला हुआ था। जिसे उनके द्वारा भर दिया गया। फॉर्म भरने के कुछ देर के बाद ही उनके उज्जीवन बैंक के खाता 3545110010050025 से उक्त रकम काट लिए गए। उनके द्वारा दिए गए शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जांचोपरांत कार्रवाही की जाएगी।
रितेश : हन्नी
कोशी की आस@सहरसा