छातापुर: घिवहा में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

0
159
- Advertisement -

छातापुर: प्रखण्ड के घिवहा पंचायत के वार्ड 10 में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद कर्ण की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा किया गया। आयोजित पार्टी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कोरोना वैक्सिन के सम्बंध में चर्चा करते हुये उपस्थित कार्यकर्ताओं से 60 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने को जागरूक करने की बात कही गई।

- Advertisement -

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह सुई पूरी तरह से सुरक्षित है इसलिए इसे लगाने को लेकर लोगों को प्रेरित करें। अपने सम्बोधन में श्री कर्ण ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की एक मात्र राजनीतिक पार्टी है जो हर दिन जागरूक बनकर पार्टी के कार्य कर्ता कार्य करते रहते है। मौके पर शिव कुमार भगत, अरविंद राय, शिव शंकर पांडेय, ललितेश्वर पांडेय, पवन हजारी, जय नारायण शर्मा, बिनोद साह, पवन कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, शिव शंकर मेहता, राजा भगत, मनोज झा, शत्रुधन शर्मा, दिन दयाल यादव, हरिहर प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राम चन्द्र सरदार आदि थे।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -