सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत वार्ड नंबर 14 में शनिवार की संध्या एक बच्चे की सांप काटने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार धर्मदेव सिंह ललितग्राम – लक्ष्मीनियाँ वार्ड नंबर 14 के सबसे छोटे पुत्र रोहित कुमार उम्र 8 वर्ष शनिवार की संध्या करीबन 6:30 बजे पड़ोस के अपने चाचा के यहां पढ़ने जा रहा थे।
इसी क्रम में जब बच्चा अपने चाचा के यहां सीढ़ी के पास अपना चप्पल खोलकर ऊपर चढ़ रहे थे तो उसी क्रम में सीढ़ी के किनारे बैठे सांप ने बच्चे को डस लिया। जिसके बाद रोहित जोर जोर से चिल्ला कर कहने लगा कि पैर में कुछ काट लिया। जिसके बाद घर के लोग दौड़ते हुए बच्चे के पास पहुंचे तो देखा पैर से खून निकल रहा है और देखा तो लगा कि जैसे किसी सांप ने काट लिया है। साप काटने जैसे शक के आधार पर रोहित के परिजनों ने रोहित को लेकर नरपतगंज अस्पताल ले गए। जहां नरपतगंज अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए दो सुई देकर फोरबिसगंज रेफर कर दिया। परंतु बच्चे की हालत इतनी खराब थी कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। जब परिजन बच्चे के साथ फारबिसगंज हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही दूसरी ओर रोहित को अस्पताल ले जाने के बाद घर में बचे परिजन एवं ग्रामीण ने जब सीढ़ी के बगल में देखा तो दीवाल में गड्ढे बने हुए थे जिसमें गेहूमन नामक विषैला सांप बैठा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे लाठी एवं डंडे के मदद से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। वहीं राहुल की मृत्यु की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। राहुल की माता का रो रो कर बुरा हाल है। और जैसे ही बच्चे की मृत्यु की खबर मिली सांप बढ़ते हुए भीड़ का शिकार हो गया और ग्रामीणों द्वारा साँप को मार दिया गया। मृतक धर्मदेव सिंह सिंह का पुत्र थे। धर्मदेव सिंह को दो पुत्र एवं दो पुत्री है । जिसमें से मृतक राहुल सबसे छोटा पुत्र था। मृतक गांव के स्कूल के ही कक्षा 3 का छात्र था।
इस संदर्भ में नरपतगंज चिकित्सा पदाधिकारी रूपेश कुमार ने कहा कि मैं 8 बजे तक अस्पताल में स्वंय से ही उपस्थित थे। लेकिन इस तरह की कोई घटना नरपतगंज अस्पताल में नहीं आई है। जब नरपतगंज अस्पताल का रेफर पेपर भेजा गया तो उन्होंने बताया कि इस समय में जो डॉक्टर ड्यूटी में थे। उससे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जहां तक बात रही एंटीवेनम की, तो वो अस्पताल में उपलब्ध थी।
एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल