आजादी के 74 साल बीत जाने के बाद भी एक अदद पुल की बाट जोह रहा यह पंचायत

0
75
- Advertisement -

सुपौल : आजादी के 74 साल बीत जाने के बाद भी जिले के छातापुर प्रखण्ड के धीवहा पंचायत वासियों को अब तक गांव के नदी पर पुल नसीब नहीं हुआ है। यह तस्वीर छातापुर प्रखंड के धीवहा पंचायत स्थित मिनी ब्लॉक जाने वाली सड़क के बीच सुरसर नदी की है।

ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक और जिलाधिकारी से वर्षों से यहाँ एक पुल बनवाने का अनुरोध किया जा रहा है लेकिन आजतक किसी ने भी आश्वासन से आगे इन बातों पर ध्यान नहीं दिया है।

- Advertisement -

आपको बताते चलें कि उक्त सुरसर नदी पर पुल बन जाने से न सिर्फ धीवहा पंचायत के वार्ड नं.09 और 10 के निवासियों को बल्कि महम्मदगंज, राजेश्वरी पूर्वी पंचायत चरणें, कामत किशुनगंज, ग्वालपाड़ा सहित आसपास के कई पंचायतों के लोगों के लिए मिनी ब्लॉक, प्रखंड मुख्यालय और अनुमंडल मुख्यालय आने जाने की दूरी काफ़ी कम हो जायेगी।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -