अग्निपीड़ितों के बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा राहत सामग्री का वितरण

0
55
- Advertisement -

सुपौल जिले के छातापुर मुख्यालय पंचायत कर वार्ड 16 में बीती रात अचानक लगी आग में 4 परिवारों के घर समेत अनाज कपड़ा, समेत अन्य समान जल गये थे। उक्त पीड़ित परिवारों को सांत्वना प्रदान करने व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत पहुंचे।

उन्होंने अग्नि पीड़ित चारों परिवारों के बीच राहत सामग्री भी प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित अशोक सिंह, अर्जुन सिंह, रंजीत सिंह और गणेशी सिंह के परिवारिक सदस्यों को 50 किलो चावल, कम्बल, साड़ी, गमछा, तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री प्रदान किया।

- Advertisement -

मौके पर श्री भगत के अलावे भाजपा मीडिया प्रभारी राम टहल भगत, दीपक कुमार , मंटू कुमार भगत, जय किशुन पासवान, संजय कुमार भगत आदि थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों के क्षति का जायजा भी लिया।

संजय कुमार भगत
कोशी की आस@छातापुर,सुपौल

- Advertisement -