सोनू आलम बलराम कुमार
कोसी की आस @त्रिवेणीगंज, सुपौल
बकरीद और रक्षा बंधन को लेकर शुक्रवार को त्रिवेणीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीओ विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर ने उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से अपने-अपने पर्व को शांति और सदभावपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। दोनों समुदाय के वैसे असमाजिक तत्व जो समाज में वैमनस्य फैला रहा हो, उसे चिन्हित कर प्रशासन को सूचना देने का आह्वान किया गया। वहीं व्हाट्सएप और सोशल मिडिया में कोई भी मैसेज जो धार्मिक भावना को ठेंस पहुंचाता हो, वैसे लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने समस्याओं को रखा, जिस पर निर्णय लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर, थाना प्रभारी सुधाकर कुमार, मो0 कमाल, प्रदीप सिंह, प्रदीप कुमार, भुवनेश्वरी साहब, सज्जन संत, मनीष अग्रवाल, डा0 वी0 एन पासवान, बलजीत सिंह सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित थे।