- Advertisement -
सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड में बुधवार को बेमौसम बारिश ने एक तरह से किसान समेत आमजनों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के कारण सैकड़ों किसानों को काफी परेशान हुई। बे मौसम बारिश से कईं किसानों की मक्का की फसल बर्बाद हो गया है, तो कईयों के गेंहू की फसल को क्षति पहुंची। बुधवार की सुबह में 5 बजे से तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से मक्का की फसल को काफी क्षति हुई।
प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ फसल में लगीं मक्का की फसल को बेमौसम बारिश में क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि हम लोगों का काफी नुकसान बारिश से हुआ है। उधर बारिश के बाद मौसम में एकाएक बदलाव हुआ। जिसके कारण भी आमलोगों की परेशानी बढ़ी दिखी। लोगों ने बताया कि मौसम के बदलाव होने पर लोग बीमार हो रहे हैं।
- Advertisement -
सोनू कुमार भगत/एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल
- Advertisement -