अक्षय कुमार
कोसी की आस@त्रिवेणीगंज,सुपौल।
जिले के त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर स्थित गांधी पार्क में गुरुवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना द्वारा आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत पर एक दिवसीय भगवान भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्धघाटन एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ तारिक रजा, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित करके किया। वहीं आयोजित भास्कर महोत्सव में दुर्गा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सुरों की महफ़िल सजा दी।
गायिका आरती पौद्दार औऱ सिमरन की एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और लोकगीतों की प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुपौल सदर डीएसपी विद्यासागर की सुरीली आवाज में लोकगीत ने लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। तीन-चार घंटे तक चली इस कार्यक्रम में छठ विषय लोकगीत गाने में दक्ष गायक-गायिका, लोकनृत्य दल आदि को मंच मिला। कार्यक्रम के दौरान कलाकार सतीश बिहारी ने अपनी कलाकारी से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
वहीं डी डांस एकेडमी के बच्चें ने छठ गीत के रिकॉडिंग पर डांस कर उपस्थिति लोग को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस आयोजन से छठ का सांस्कृतिक स्वरूप और उभरकर सामने आया। कार्यक्रम में विधायक यदुवंश यादव, रणधीर कुमार राणा, संजय रंजन, मुन्ना सिंह, संजय अग्रवाल, बसंत यादव, कमाल खाँ, मनीष चोखानी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी और मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।