“भारतीय गौरव अवार्ड” से दिल्ली में सम्मानित हुई सुपौल की बेटी और युवा समाजसेवी दीपिका झा।

0
337
- Advertisement -

सोनू/अक्षय
कोसी की आस@सुपौल

कहते है न कि मन में सेवा भाव हो, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। इसी कहावत को बिल्कुल सच कर दिखाया है, सुपौल की युवा समाजसेवी बेटी दीपिका झा ने, पिछले कई सालों से दीपिका झा ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

- Advertisement -

इसी नाम और पहचान के कारण देश की राजधानी दिल्ली में 24 नवम्बर को “जागरूक नागरिक भारतीय गौरव अवार्ड” से सम्मानित हुई। यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित समारोह में सम्पूर्ण शराब बंदी आन्दोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकूर छावडा, टीसी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज खान सीकर, डाॅ पूनम भाटिया, पंडित राजेन्द्र शास्त्री, डाॅ सुरेंद्र गोयल सिरसा, राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कपूर दिल्ली, वरिष्ठ समाजसेवी लाल सिंह चैन्नई, समाज सेवी संगीता शर्मा, बहुत हीं कम उम्र में समाज सेवा व अन्य कई क्षेत्र में कार्य कर रही दीपिका झा बिहार, मानव नागर दिल्ली, राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव ललिता संजीव, सोशल एक्टिविस्ट एन पी सिंह, पर्यावरणविद रजनीश सक्सेना बरेली आदि मौजूद थे।

इस अवार्ड समारोह में फिल्म टीवी, मीडिया, आध्यात्मिक, उद्योग और समाज सेवा क्षेत्र की कई हस्तियों ने शिरकत की।
इस गरिमामय आयोजन में देश भर से अलग-अलग कार्यों में सेवाभावी योगदान करने वाले प्रतिभाओं को अवार्ड से नवाजा गया।

- Advertisement -