भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को जदयू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर छातापुर में खुशी

0
191
- Advertisement -

सुपौल : बिहार के भवन निर्माण मंत्री डाक्टर अशोक चौधरी को जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर छातापुर प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। यहां बता दे कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने डॉ. चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बताया कि साल दो हजार सत रह में जब नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए तो एक मार्च, दो हजार अठारह को अशोक चौधरी ने जदयू की सदस्यता ली। पिछले साल उन्हें भवन निर्माण मंत्री बनाया गया था।

बीते दिनों जदयू के वर्चुअल आयोजनों में अशोक चौधरी की काफी भूमिका रही है। डॉ. अशोक चौधरी बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे चुके हैं। जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन में साल दो हजार पंद्रह के विधान सभा चुनाव में अशोक चौधरी के नेतृत्व में ही कांग्रेस को सताइस सीटों पर विजय मिली थी। साल दो हजार चोद ह में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने थे। महागठबंधन की सरकार बनने पर शिक्षा मंत्री बनाए गए। उनकी सांगठनिक दक्षता कुशल कार्य क्षमता को देखते हुए जदयू ने इस चुनाव के समय यह निर्णय लेते हुए उन्हें यह मह त्ती जिम्मेदारी सौंपी है। जिसको लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने जदयू राष्टीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -

स्थानीय नेता फेक नारायण मंडल ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को जदयू हमेशा से मान सम्मान देने का कार्य किया है। प्रदेश जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव सह सिमरी बख्तिारपुर विधव सभा प्रभारी, एवं कोशी प्रमंडल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी फेक नारायण मंडल ने कहा कि जदयू द्वारा यह कार्य गर कदम उठाया गया है।

उन्होंने जदयू के नव मनोनित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री चौधरी से उम्मीद की है कि वे एन डी ए गठबंधन के हित में कार्य करेंगे। उधर, जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर अशोक चौधरी को बनाए जाने पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त की है। खुशी व्यक्त करने वालों में प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव विद्यानंद बहरदार, प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ सचिव ललिता देवी, महबूब आलम, मोती अंसारी, संजय मुखिया, बुद्ध देव मेहता, बिरेंड मंडल, शुरेश कामत, लीला नन्द पासवान, बिनोद उरांव, कपिल देव मंडल, विपिन पांडेय, बेचन सहनी, गोविंद मेहता, मोहन मंडल, बालेश्वर सरदार, प्रमोद मेहता, गुरुदेव साह, धनिक लाल मालाकार आदि के नाम शामिल है।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -