- Advertisement -
सुपौल : छातापुर प्रखंड अंतर्गत सोहटा पंचायत के पट्टीरतनसार, वार्ड 11 में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से शंभु मंडल के 22 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार एवं एक मवेशी (भैंस) की मौके पर मौत हो गई।
मालूम हो कि विकास कुमार चार भाई में दूसरे नंबर पर थे, जिनका कुछ ही महीने पहले शादी हुआ था। मृतक विकास अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में थे। इसी क्रम में अचानक जोड़दार बारिश के साथ बादल गरजने लगा एवं ठनका गिरने से विकाश का मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मृतक के घर जमा हो गई। वही मृतक की पत्नी संगीता देवी एवं परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के कारुन क्रंदन से माहौल गमगीन बना हुआ है।
- Advertisement -
एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल
- Advertisement -