सुपौल : बीएनएमयू में तृतीय दीक्षांत समारोह में छातापुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार की पत्नी डॉ रंजना कुमारी को पीएचडी की उपाधि।

0
201
- Advertisement -

सोनू/अक्षय
कोसी की आस@छातापुर,सुपौल।

बीएनएमयू, मधेपुरा के तृतीय दीक्षांत समारोह में छातापुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार की पत्नी डॉ रंजना कुमारी को कुलपति अवध किशोर राय द्वारा जंतु विज्ञान से पीएचडी का उपाधि प्रदान किया गया है। इसको लेकर छातापुर के लोगों में खुशी है। यहाँ बता दें कि छातापुर के थानाध्यक्ष के कार्यों की भी स्थानीय लोग खूब सराहना कर रहे है।

- Advertisement -

हाल ही में थानाध्यक्ष अनमोल कुमार को जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम रखने और अपने कार्यों को दायित्व के साथ निर्वहन करने को लेकर जिले में दूसरा स्थान पर पुरस्कृत भी किया गया। उनकी पत्नी को मिले सम्मान से सभी में खुशी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाज सेवी, युवा सभी थानाध्यक्ष अनमोल कुमार के पत्नी को मिले सम्मान से हर्षित है।

- Advertisement -