सुपौल : विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने आनंद पूर्वक भोजन ग्रहण किया एवं खुशी जाहिर की।

0
444
- Advertisement -

सोनू/अक्षय
कोसी की आस@सुपौल।

जिले के पिपरा प्रखंड के निर्मली पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय निर्मली 1 में बुधवार को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत तिथि भोजन का आयोजन प्रखंड एमडीएम साधन सेवी सुषमा कुमारी के अध्यक्षता में विद्यालय प्रधानाध्यापक विजय कुमार के द्वारा बच्चों को पुड़ी, सब्जी, दूध से बनी सेवई, सलाद खिलाया गया।

- Advertisement -

विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने आनंद पूर्वक भोजन ग्रहण किया एवं खुशी जाहिर की। कुल 109 बच्चों को भोजन खिलाया गया। इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष बलराम मंडल सचिव संजना देवी, शिक्षक ललन कुमार, मो अफरोज आशा कुमारी, टोला सेवक राजकुमार सादा रसोईया सरोज देवी, लीला देवी, अभिभावक विनोद कुमार मंडल, पूर्व सरपंच मोहनलाल मंडल, बासुदेव मंडल, हरि बल्लभ मंडल और बद्री कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -