सुपौल : छातापुर में लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हो गया। पूरे आस्था और विश्वास के साथ लोगों ने इस पर्व में हिस्सा लिया और उगते सूर्य को पूजा अर्चना की। हालांकि कोरोनावायरस को लेकर नहर नदी पोखर किनारे अन्य सालों की अपेक्षा थोड़ी कम भीड़ देखी गई। प्रशासन की और से सुरक्षा व्यवस्था पूरी थी। लोगों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की।
अहले सुबह से ही छठ व्रती महिलाएं नहर नदी एवम पोखर किनारे में सूर्य के उगने के लिए स्नान कर पूजा-अर्चना करती रही और जैसे ही सूर्य उदयीमान हुए लोगों ने पूजा अर्चना कर जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। हालांकि छातापुर में कुहासा के कारण सूर्य का दर्शन कुछ विलम्ब से हो सका। तब भी सूर्य दर्शन के बाद श्रद्धालु नर नारियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। मौके पर एन के शुशील, मुकेश कुमार, राम टहल भगत, संतोष कुमार भगत, रवि रौशन कुमार भगत आदि थे।
एन के शुशील
कोशी की आस@सुपौल