छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह के पक्ष में वोट की मांगने पहुंची नूतन सिंह

0
188
- Advertisement -

सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र में ज्यो ज्यो विधान सभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रहा है, त्यो त्यो प्रत्याशी और उनके समर्थक जनसंपर्क अभियान तेजी से चला रहे हैं। इसी दौरान छातापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह के पक्ष में वोट की मांग को लेकर छातापुर मुख्यालय बाजार में उनकी पत्नी और एम एल सी नूतन सिंह पहुंची।

उन्होंने छातापुर बाजार, घिवहा, जीव छपुर आदि पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाएं। इस दौरान स्थानीय एन डी ए के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने घिवहा, छातापुर आदि पंचायतों के गांव में जाकर जहां महिलाओं, वृद्धों का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं आम जनता से जीत को शुभकामनाए भी फूल छाप के लिए प्राप्त की। एम एल सी नूतन सिंह ने लोगों को अपने पति नीरज कुमार सिंह बबलू के चुनाव चिन्ह की जानकारी देते हुए उन्हें विजय बनाने की बात कही।

- Advertisement -

यहां बता दे कि छातापुर के भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू को बीते दिनों अचानक जनसंपर्क के कार्यक्रम के दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें स्थानीय चिकित्सक ने पटना रेफर किया। जहां निजी अस्पताल में वे भर्ती थे।  बताया गया कि जनसंपर्क के दौरान ही हार्ट अटैक आ जाने के कारण हॉस्पिटल में वे भर्ती थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत आमजनों की प्रार्थना से उनकी तबियत में सुधार हुआ है अभी वे रेस्ट में है।

समर्थकों ने बताया कि जल्दी वे जनता के बीच पहुंचेंगे। उनके अस्वस्थ्य रहने के कारण लगातार एन डी ए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गांवों में जनसंपर्क जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह भी अपने दो बेटे व कार्यकर्ताओं के साथ छातापुर पहुंची।

उन्होंने लोगों को एन डी ए की सरकार में हुए विकाशत्मक कार्यों की भी जानकारी दी। वहीं उन्हें स्थानीय मतदाताओं का भरपूर प्यार स्नेह मिला। छातापुर बाजार के गोधि यारी टोला की महिलाओं ने जहां उनके पति भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह की जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की। वहीं भाजपा प्रत्याशी की जीत की बधाई भी दी। वहीं अन्य गांवों में भी मतदाताओं की स्नेह मिला। मौके पर शालिग्राम पांडेय, गौरी शंकर भगत, सुधीर पाठक, इंद्रा नन्द पाठक, काली झा, केशव कुमार गुड्डू, मोहन जी, पंकज सिंह, बब्बन सिंह, शुशील प्रसाद कर्न, सूरज चन्द्र प्रकाश, पवन हजारी, संजय कुमार आदि थे। जनसंपर्क के दौरान नूतन सिंह ने छातापुर के मन्दिरों में माथा टेकर देवी मां से प्रार्थना की।

एन के सुशील
कोशी की आस@छातापुर, सुपौल

- Advertisement -