- Advertisement -
सोनू/अक्षय
कोसी की आस@सुपौल
जिले के छातापुर विधानसभा क्षेत्र के छातापुर प्रखण्ड स्तरीय राजद के अध्यक्ष पद के चयन के लिए एक बैठक का आयोजन शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में किया, जिसमें मुख्य रूप सभी कार्यकर्ताओं के समर्थन के बाद पुनः छातापुर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हसन अंसारी को मनोनीत किया गया।
- Advertisement -
इस दौरान बैठक में सभी शामिल कार्यकर्ताओं ने श्री अंसारी के द्वारा किए गए कार्य, उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व की काफी सराहना की। इस मौके पर पूर्व सांसद महेन्द्र सरदार, पूर्व छातापुर विधानसभा प्रत्याशी अकील अहमद खान, बब्लू कूशियेत, ई राम सुदंर मुखिया, राजू खान, राजेश यादव व अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -