सुपौल : विद्युत स्पर्शघाट होने से युवक की मौत।

0
202
- Advertisement -

सोनू आलम

कोसी की आस@बलुआ बाजार,सुपौल

- Advertisement -

सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के माल कुशहर वार्ड 6 में गुरुवार को घर में तार जोड़ने के क्रम में करंट लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सुबह 8 बजे की है। हालांकि करंट लगने के बाद उसके परिजनों ने उसे आनन-फानन में बीरपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन करीब तीन घण्टे के बाद करीब 11 बजे इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार माल कुशहर वार्ड 6 के निवासी माणिक लाल यादव घर में तार जोड़ रहा था, उसी क्रम में अचानक विद्युत स्पर्शघाट से बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने घायल को बीरपुर हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहां लगभग तीन घन्टे इलाज करने के बाद करीब 11 बजे उसकी मौत ही गई।

मामले को लेकर बलुआ थाना में आवेदन भी दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने की बात पर मृतक परिजनों ने आवेदन वापस ले लिया। इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। साथ ही परिजनों की ओर से आवेदन भी दिया गया। लेकिन बाद में मृतक के परिजनों ने आवेदन वापस ले लिया।

- Advertisement -