सुपौल : विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई, देश के प्रथम शिक्षा मंत्री की जयंती।

0
306
- Advertisement -

सोनू/अक्षय

कोसी की आस@सुपौल

- Advertisement -

जिले पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भागीरथ मध्य विद्यालय महिचंदा निर्मली, प्राथमिक विद्यालय निर्मली बेला टोल, प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला, पूरब पश्चिम निर्मली मध्य विद्यालय कटैया गोठ सहित अन्य विद्यालय में जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

विद्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर इन्हें याद किया गया एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान बलराम मंडल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मौलाना अबुल कलाम के बारे में विशेष जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर 1888 ई0 को मक्का में उनका जन्म हुआ था। वे भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने थे। देश के पहले प्रथम शिक्षा मंत्री और भारत रत्न अबुल कलाम की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

मौलाना अबुल कलाम आजाद का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण एवं अहम योगदान रहा था। वे प्रसिद्ध भारतीय विद्वान और राष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की। उन्होंने भारत रत्न लेने से मना कर दिया था। उनकी मृत्यु 22 फरवरी 1958 को हुई। मरणोपरांत 1992 ईस्वी में उन्हें भारत रत्न दिया गया।

- Advertisement -