- Advertisement -
सुपौल : जी हाँ 8 मार्च को सुपौल के लिए बहुत ही खास है। शहर को दो आरओबी की सौगात मिलने जा रही है। सुपौल के 327ए पर शहर के लोहिया नगर क्रासिंग और सरायगढ़ में चांदपीपर पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण होगा। दोनो आरओबी के निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है।
एनएच 327 ए पर सरायगढ़ के चांदीपीपर अनंदोली के पास ढाला संख्या 77 ई पर आरओबी का निर्माण नोएडा की कंपनी करेगी। 30 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा जिसकी लंबाई 1040 मीटर होगी और 10 मीटर चौड़ी होगी।
- Advertisement -
वहीं लोहिया नगर स्थित ढाला संख्या 53 पर 50 करोड़ की लागत से 1150 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़े रेल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इसका निर्माण छत्तीसगढ़ की कंपनी करेगी। ये दोनों ओवरब्रिज टू लेन की होगी।
- Advertisement -