डॉक्टर आवास एवं थाना गेट कचरे के ढेर में तब्दील।

0
440
- Advertisement -

सोनू आलम बलराम कुमार

कोसी की आस@ त्रिवेणीगंज,सुपौल

- Advertisement -

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित थाना गेट और त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर आर पी सिन्हा का  आवास के पास का जगह कचरे के ढेर में तब्दील हो गया है। डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि असमाजिक तत्वों एवं दबंग व्यक्तियों के द्वारा प्रतिदिन कचरा लाकर यहां फेंक दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत आवेदन एवं मौखिक रूप से थाना को दिया जा चुका है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यहाँ प्रतिदिन हजारों की सँख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसकी वजह से बदबू  फैलने के आलावे बीमारियां भी फैलने का डर बना रहता है। यूँ तो ज़ोर-शोर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन प्रशासन जान बुझकर भी अनजान बनी हुई है।

- Advertisement -