गायिका कविता चौधरी आवर बलुआ बाजार फेस बुक ग्रुप पर आईं लाइव, गीत-संगीत के साथ लॉक डाउन के पालन की दी सलाह

0
94
- Advertisement -

सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड के आवर बलुआ बाजार फेस बुक के ग्रुप में शुक्रवार की शाम छह बजे पटना के लोकगीत गायिका कविता चौधरी फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने घंटे भर से अधिक की अपनी लाइव में गीत संगीत की प्रस्तुति देने के साथ ही गीत के माध्यम से शत प्रतिशत लाक डाउन का पालन करने की बात कही। कविता चौधरी जो रेडियो एवं दूरदर्शन की उच्च श्रेणी की लोकगीत गायिका है। देश के विभिन्न मंचो पर सफल कार्यक्रम करती आई है, भोजपुरी, मैथिली, अंगिका आदि विभिन्न भाषाओं के लोकगीतों में महारथ हासिल है। शास्त्रीय संगीत की शिक्षा पंडित बिन्दा प्रसाद गौड़ जी से लिया। तत्पश्चात पदम् श्री विन्ध्वासिनी जी से लोकगीत सीखा। अपने पति श्री अवधेश कुमार जी से लोकगीत की शिक्षा ली है।

कविता चौधरी के साथ उनकी सुपुत्री अंकिता किरण भी लाइव आई। जो एक कुशल कत्थक नृत्यकला में पारंगत है। कत्थक की शिक्षा अंकिता किरण ने पंडित शिव मिश्रा जी से ली है। नृत्य के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान प्राप्त किया है। जिन्होंने काफी मंचो पर सफलता का ध्वज लहराया है। उनके द्वारा आज शाम को ठीक 6 बजे आवर बलुआ बाजार ग्रुप फेसबुक लाइव में आकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए सभी को जागरूक रहने की बात कही।

- Advertisement -

साथ ही लाक डाउन का शत प्रतिशत पालन करने की बात कही और गीत की भी प्रस्तुति दी। गायिका कविता चौधरी की पुत्री अंकिता किरण ने भी अपनी बातें रखते हुए लोगों को घर में रहने की बात कही। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने की भी बात कही। गायिका कविता चौधरी और उनकी पुत्री अंकिता किरण की प्रस्तुति पर स्थानीय दर्शकों में खुशी देखी गई। साथ ही दोनों के प्रति लोगों ने आभार भी व्यक्त किया।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -