गाजे बाजे जे साथ हुआ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

0
369
- Advertisement -

अक्षय कुमार
कोसी की आस@छातापुर,सुपौल।

- Advertisement -

जिले के छातापुर मुख्यालय में कई दिनों से चल रही गणेश महोत्सव का समापन, प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के साथ हो गया। बीते 2 सितंबर से छातापुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में गणेश महोत्सव को लेकर लोगो में काफी उत्साह था। उक्त महोत्सव में छातापुर नगरवासियों के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, लोगो के द्वारा प्रतिदिन नियम निष्ठा के साथ भगवान का पूजा किया जा रहा था।
प्रथम पूज्य सिद्धि विनायक गणेश की अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई की। विसर्जन के उपरांत जल प्रवाहित करने से पहले गणपति की प्रतिमा को पूरे मुख्यालय में भ्रमण करवाया गया। प्रतिमा के साथ गाजे-बाजे के साथ चल रहे आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय लोग जय गणेशा-जय गणेशा की जय उद्घोष लगाते माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। वहीं नगरवासी प्रतिमा के अंतिम दर्शन को ले अपने-अपने घरों के आगे खड़े हो प्रतिमा को नमन कर रहे थे। जहाँ बीते दिनों कई दिनों से लोगों में काफी उत्साह था वहीं विसर्जन की घड़ी उनकी आँखें नम देखी जा सकती थी।

- Advertisement -