अक्षय
कोसी की आस @सुपौल।
जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आर.के.बीए उच्च विद्यालय के मैदान में युथ क्लब के बैनर तले सोमवार को सात दिवसीय बाबा साहेब T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉक्टर अलका वर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, साहित्यकार सुबोध कुमार सुधाकर, बालेश्वर यादव, कामेश्वर यादव के द्वारा फीता काट कर किया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गांधीनगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में सभी विकेट खोकर 146 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर लायंस की टीम 12.3 ओवर में महज 82 रन ही बना सकीं। वहीं गांधीनगर की टीम ने जूनियर लायंस को 64 रनों से हराया।
मौके पर साहित्यकार सुबोध कुमार सुधाकर व शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम बढ़ते हैं। खेल से शारीर भी स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का बास करता है। मैच में अंपायर की भूमिका आदित्या व मनीष ने जबकि कमेंट्री की भूमिका ब्रजेश कुमार ने निभाई। मोके पर छात्र राजद जिला अध्यक्ष ई प्रवेश प्रवीण, छात्र नेता विवेकराज चौधरी, डॉ अमित, ई सुमित ,सोनू यादव, विवेक बिहारी, शुभम आदि मौजूद थे।