गौतम बुद्ध के बताये रास्ते पर चलकर ही विश्व में अमन चैन व शांति स्थापित की जा सकती है: ईं निराला

0
94
- Advertisement -

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अंतर्गत मानगंज पूरब वार्ड नं 9 में बुधवार को दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाले बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा तथागत बुद्ध का 2565वीं जयंती समारोह सादगी पूर्ण तरीके से सामाजिक दूरी एवं अन्य कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई।

जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय राष्ट्रीय युवा महासंघ के सह मीडिया प्रभारी सुमन यादव के आवास पर रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा बुध के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। संघ से जुड़े युवा युवतियों ने महात्मा बुद्ध को दीपदान भी किया। बौद्धिक परंपरा में दीप दान का विशेष महत्व होता है दीपदान कर शांति एकता अखंडता भाईचारा के लिए सामूहिक बोध वंदना भी किया गया।

- Advertisement -

राष्ट्रीय युवा महासंघ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एल के निराला ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष इंजीनियर श्री निराला ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में भगवान बुद्ध की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बुद्ध के बताए मार्गों की ओर अग्रसर होने की जरूरत है क्योंकि महात्मा बुद्ध शांति का प्रतीक है। कहा कि उनके रास्ते पर चलकर ही भारत में अमन चैन शांति व्यवस्था स्थापित हो सकती है। आज दुनिया के कई देश बुद्ध के रास्ते को अपनाकर उनके नीति और सिद्धांत पर चलकर सफलता की ऊंचाई को छू रहा है। बुद्ध ने कहा था “आत्म दीपो भव”अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो तथागत बुद्ध ने पूरी दुनिया को सत्य अहिंसा करुणा शांति प्रज्ञा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। कहा कि गौतम बुध मुक्तिदाता नहीं बल्कि मार्ग दाता है। महामानव कारुणिक गौतम बुध के पंचशील का पालन कर सभी समाज में सुख समृद्धि जा सकती है।

इंजीनियर निराला ने बताया आज जापान थाईलैंड कंबोडिया श्रीलंका चाइना साउथ कोरिया म्यामार मलेशिया भूटान वियतनाम लाओस इंडोनेशिया जैसे विकसित देश बुध को अपनाकर बुध के मार्ग को अपनाकर आज तरक्की की नया इतिहास लिख रहा है और भारतवर्ष महंगाई भ्रष्टाचार बाढ़ सुखाड़ जैसी समस्या से ग्रसित है। भारत को यदि विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा होना है तो बुद्ध की ओर चलना होगा।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा महासंघ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा महासंघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर कुमार राम विवेक कुमार, नीतीश मनीष ने संबोधित किया। मौके पर अविनाश कुमार, पिंकी कुमारी, जीविका सीसी शिल्पी कुमारी, जीविका के लेखापाल शोभा देवी, मुन्नी देवी ,मानगंज पूरब के सरपंच ललिता देवी, कुमारी रवीना खुशबू सुधा सिन्टी, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -