सुपौल : हर्षोल्लास और बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व दीपावली।

0
134
- Advertisement -

अक्षय कुमार

कोसी की आस @सुपौल।

- Advertisement -

जिले समेत छातापुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पर्व को लेकर दिनभर बड़ी उत्साह का माहौल बना रहा। शाम होते ही सभी लोग अपने-अपने घरों दीपों से सजा कर, घर में लक्ष्मी और गणेश की पूजा कर मिठाइयां बांटी तथा सभी एक दूसरे के घर जाकर आशीर्वाद लिए।

इस मौके पर हुक्का पाती जलाते नजर आए। इस पर्व के अवसर पर लोगों द्वारा आकाशदीप जिसे गांव में लोग कैंडल कहा जाता है, जलाया गया लेकिन अब महज कुछ ही घरों में दिखाया दिया। रंग बिरंगी इलेक्ट्रिक लाइटों ने कैंडल के महत्व को कम कर दिया है। लोग अपने घर आंगन एवं दरवाजे पर रंगोली बनाकर दीपावली मनाया। इस पर्व पर महंगाई के कारण दिनों दिन पटाखे का भी आवाज कम होने लगी है। इधर, सोमवार को भी दीपों की रौशनी से बाजार से लेकर गांव तक जगमगाता रहा।

- Advertisement -