कई स्थानों पर सरकार के लॉक डाउन का दावा फेल, भर-भर कर गाड़ियों से आ रहे लोग

0
95
- Advertisement -

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

सरकार के लॉक डाउन का कई स्थानों पर दावा फैल होता नजर आ रहा है। ताजा मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र का है। जहाँ सरकार का पूरे देश में लॉक डाउन का आदेश है। वहीं लगातार मजदूर अन्य शहरों से दूसरे शहर भेड़-बकरी के तरह वाहन में पायलान करते नजर आ रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।

- Advertisement -

हरियाणा में कार्य कर रहे 20 मजदूर टाटा 407 से जदिया आए हैं। वहीं मजदूरों ने योगी आदित्यनाथ यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमलोगों को सफर में अबतक यूपी सरकार ने ही खाने पीने का ख्याल रखा है। वहीं कलकत्ता से 17 मजदूर पैदल चलकर सुपौल जिले के जदिया आए हैं। मजदूरों को दरभंगा जाना था।

बंगाल से आए 17 मजदूरों ने बताया कि बंगाल सरकार ने स्थाई रूप से रहने वाले को राहत सामग्री में खिचड़ी देते थे।
लेकिन हम बाहर वालों मजदूरों के लिए कुछ भी राहत सामग्री नहीं दिया। मजबूर होकर आना पड़ रहा है। वहीं महिला-पुरुष मजदूर हरियाणा के गुडगांव से एक ही ऑटोरिक्शा में 17 व्यक्ति भेड़-बकरी की तरह सवार होकर बिहारीगंज जाते दिखाई दिए।

त्रिवेणीगंज SDPO गणपति ठाकुर के नेतृत्व में SHO सुधाकर कुमार ने बाहर से आ रहे मजदूरों भूखे गरीब को लगातार बाजार के दुर्गा स्थान में नाश्ता पानी कराते नजर आए।

- Advertisement -