एन के सुशील
कोसी की आस@छातापुर,सुपौल।
जिले के छातापुर प्रखंड के संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय जीवछपुर के द्वारा दिसम्बर माह के द्वितीय बैच के मासिक कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कामत टोला, जीवछपुर में किया गया। संकुल समन्वयक राजेश कुमार मुखिया ने शिक्षकों से शून्य निवेश पर प्रथम कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अभिनव तकनीक नवाचार, स्वयं नवाचार, पाठयोजना निर्माण, स्कूल प्रोफाइल निर्माण पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने आगे बताया कि संपूर्ण देश में राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्य परिचर्या योजना 2005 के कुछ विन्दुओं पर प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव तकनीक के माध्यम से संस्था कार्य कर रही है। विभिन्न राज्यों में इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। सुपौल जिले में भी विशेष शिक्षण के साथ अभिनव तकनीक पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने छुटे हुए बच्चों के मिड लाइन टेस्ट अविलंब कंपलीट करने की बात कही।
प्रधानाध्यापक मोहन कृष्ण ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा जारी बीस सूचक को अमल में लाना चाहिए। बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं, इनके साथ भेदभाव नही होना चाहिए। पूर्व समन्वयक देवनारायण मुखिया ने रुटीन एवं पाठ टीका को अपनाने पर बल दिया। प्रधानाध्यापक ब्रज नारायण कुमार ने कहा कि मासिक कार्यशाला का होना शिक्षकों के लिए गौरव की बात है। इस तरह के कार्यशाला का आयोजन होने से शिक्षकों में सिखने सीखाने के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।
कार्यशाला में प्रधानाध्यापक अमित कुमार, दिलीप कुमार मंडल, ओम प्रकाश बहरदार, अरुण कुमार मेहता, शिवनारायण प्रसाद सिंह, आशीष कुमार सोनू, कुमारी अनु साह, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी, बबीता कुमारी, रेणु कुमारी, फूल कुमारी, मणिबोध कुमार सिंह, अरविन्द कुमार यादव, सुधीर कुमार पटेल, चंद्रकला सिन्हा, मीना कुमारी, रामकुमार सिंह, अनिल कुमार भगत, कृत्यानंद सिंह, रमेश प्रसाद भगत, विजय कुमार, सुरेन्द्र पासवान, राजेन्द्र कुमार, सत्यनारायण मेहता, मो. ईस्माइल, नरेश कुमार मंडल, सुनील कुमार मंडल, महामाया प्रसाद, जगदीश मुखिया, नद्दीम अकरम, नवीन कुमार, सत्येंद्र कुमार मुखिया, तारणी राम, निरंजन कुमार, सावित्री कुमारी, मनोज कुमार मेहता, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सत्यदेव राम, सैफुद्दीन अंसारी, शाहीन प्रवीण, बबीता कुमारी, कंचन कुमारी, सुशील झा, संगीता कुमारी, आरती कुमारी, रामकुमार रमण, पूनम कुमारी, राजो पासवान, अशोक कुमार राम आदि उपस्थित थे।