ख़ाकी का रौब, एएसआई गलत नियत से महिला के घर में घुसा, लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर दी धुनाई

0
193
- Advertisement -

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ बीती सोमवार की रात
छातापुर के भीमपुर थाना के एएसआई संजय कुमार शुक्ला को थाना क्षेत्र के ही एक महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि भीमपुर थाना में पदस्थापित उक्त पुलिस कर्मी एक गांव की एक महिला के घर में बुरी नियत से घुस गया था, जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर जमकर धुलाई किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस अपराध और मानवता को शर्मशार करने वाली कृत को लेकर उन्हें कान पकड़ कर उठक-बैठक भी करवाया।

- Advertisement -

स्थानीय लोग एएसआई को अपने कब्जे में भी लगभग तीन घंटे तक रखा। खबर जंगल की आग की तरह फैली। इस बीच देर रात ही घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष रमेश मुखिया को मिली जिसके बाद वे स्थल पर पहुंच, किसी तरह उक्त एएसआई को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया।

जानकारी मिलते ही डीएसपी त्रिवेणीगंज गणपति ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को दोषी एएसआई पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पदाधिकारी से दोषी दरोगा पर सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद लोगों ने एएसआई संजय शुक्ला को मुक्त किया। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है। उधर, खाकी को शर्मशार करने वाली इस घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा उक्त दोषी पुलिस कर्मी पर व्यक्त किया जा रहा है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को भी दे दी गई।

बताया जा रहा है कि देर रात सामा चकेवा पर्व के अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उक्त पुलिस कर्मी मौजूद थे। लेकिन एएसआई मौका पाकर वहां से खिसक गए थे। लोगों ने उन्हें आपत्ति जनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। कुछ लोगों का ये भी कहना था कि उक्त एएसआई नशे की हालत में भी था। हालांकि सच्चाई जो भी हो चहुओर इस घटना की निन्दा की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आमजन की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस कर्मी पर है लेकिन खाकी ही जब इस ढंग की करतूत पर उतर जाए तो आमजन का रक्षक कौन बनेगा… इधर, जैसे ही जिला पुलिस कप्तान के संज्ञान में ये उक्त मामला आया उन्होंने तत्काल उक्त एएसआई संजय कुमार शुक्ला को निलम्बित कर दिया है। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान के में आने के बाद एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

- Advertisement -