मजदूर पिता की बेटी ने इंटर की परीक्षा में 89.4% अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रौशन

0
236
- Advertisement -

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल।

जिले के छातापुर निवासी गुड़िया कुमारी ने इंटर कला संकाय परीक्षा परिणाम में 89.4 प्रतिशत अंक के साथ न सिर्फ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया बल्कि छातापुर का भी नाम रौशन किया है। साल 2019-20 के घोषित परीक्षा परिणाम में गुड़िया ने कुल 500 अंकों में से 447 अंक प्राप्त किया है।

- Advertisement -

मजदूर पिता परमानंद मेहता और माता नीलम देवी को अपने पुत्री की इस सफलता पर गर्व है। गुड़िया छातापुर के सुरपत सिंह हाई स्कूल की छात्रा है। साथ ही वह यूनिक कोचिंग सेंटर के मार्ग दर्शन में परीक्षा की तैयारी में जुटी थी।

- Advertisement -