मिशन परिवार विकास अभियान के तहत छातापुर में हुआ जागरूकता मेला का आयोजन

0
101
- Advertisement -

सुपौल : मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जिले के छातापुर के रेफरल अस्पताल में मंगलवार को जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। मेला का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर बीडीओ अजीत कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार आदि ने किया। मौके ओर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व एएनएम मौजूद थी।

आयोजित मेला के अवसर पर बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के जागरूकता अभियान चलाया है। और उसी के मद्देनजर यह भी महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने इस जागरूकता अभियान से आम लोगों को अपने में जागरूकता लाने की अपील की।

- Advertisement -

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्री कुमार ने कहा कि सीमित परिवार के तहत अभी जागरूकता पखवारा अभियान विभाग द्वारा चलाया गया है, जिसके अंतर्गत मिशन परिवार मिशन विकास अभियान के तहत लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाना है। इसको लेकर आज से आगामी 31 जनवरी तक छातापुर अस्पताल से नित्य दो प्रचार वाहन घूम घूम कर बिभिन्न पंचायतों के लोगों को जहां परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। वही क्षेत्र की ए एन एम भी घर घर जाकर महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करेगी।

उन्होंने कहा कि छातापुर के अस्पताल में परिवार नियोजन के स्थाई तथा अस्थाई साधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अस्थाई वालों के लिए अंतरा इंजेक्शन, ओरल पिल्स, कंडोम, गर्भनिरोधक आदि मौजूद है। उन्होंने इस अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को अभियान की सफलता में अहम भूमिका देने की बात कही।

वही बीडीओ तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रचार हेतु रवाना किया। मौके पर नोमान अहमद, दिनेश राउत, क्षेत्र की ए एन एम तथा जिला केयर इंडिया के कर्मी थे।

एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल

 

- Advertisement -