सुपौल : भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता और नवनियुक्त विधानपरिषद सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार सुपौल पहुंचे। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य सह भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता श्री हुसेन ने भी स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने सुपौल स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को भी संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में कटिहार तथा पुर्णिया व फारबिसगंज की प्रचार के बाद उन्हें कोविड हो गया था। कोविड के बाद पार्टी के द्वारा 33 दिनों के लिए कश्मीर दौरे पर भेजा गया था।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत जम्मू कश्मीर में भी कमल खिलाने के कार्य हुआ। इससे पूर्व कश्मीर में लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में कमल नही खिला था, लेकिन इस बार स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं के बदौलत कश्मीर में भी कमल खिला।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के 7 पार्टिया एक होकर चुनाव में उतरे थे। फिर भी उन्होंने 80 जगह चुनाव खुद लड़े थे, जबकि 60 जगह समर्थन दिया था। वे लोग 80 जगह ही जीत सके। वही 60 सीटों पर सभी पार्टी मिलकर भी जीत नही सकी। जिसके बाद उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। कश्मीर की जीत काफी चुनौती पूर्ण रही।
उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा मिलें दायित्व का उन्होंने निडर होकर कार्य किया। क्योंकि कोशी का जो आदमी होता है, वो निडर होकर काम करता है। इसके तहत उन्होंने श्री गुफारा ईदुल कमांडर के गढ़ तक पहुंचने का कार्य किया। कहा इसके लिए भले इस दौरान उन्हें चीफ ब्रिगेड फोर्स लगी 9 सौ से ज्यादा नफरी लगाई, लेकिन उन्होंने तय किया कि महबूबा के अतिथि के कोई तिरंगा उठाने वाला नही मिलेगा। वहां भी उन्होंने तिरंगा उनके घर के सामने फहराने का कार्य किया। डल लेख में भी तिरंगा फहरा।
आगे कहा कि बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृव में सरकार है। ये सरकार भी मजबूती से आगे काम करती रहेगी। इस सरकार में भारतीय जनता पार्टी, जीतन राम मांझी तथा मुकेश सहनी की पार्टी के साथ-साथ नीतीश कुमार की पार्टी भी आगे बढ़ेगी। अब सभी समस्या लगभग
खत्म हो गई है। अब केवल सृजन विकास होगा।
उन्होंने कहा कि पहले सुपौल की क्या स्थिति थी और अब क्या है ये सभी जानते है? उन्होंने कहा कि सुपौल आना ओर भी आसान हो गया है क्योंकि दरभंगा में एयर पोर्ट हो गया है। वही उन्होंने विकास की बात करते हुए कहा कि कोशी में सड़क, बिजली और पानी की समस्या नही बराबर है,क्योंकि यह बिहार का सबसे अच्छा इलाका है। यहां ज्यादा गर्मी नही होती है, वही पानी का स्तर बहुत अच्छा है। इससे खेती की व्यवस्था भी ठीक ठाक है। कोशी पुर्णिया के इलाके की बात करते हुए कहा कि ये काफी अच्छी जगह है।
उन्होंने कहा कि 15 साल में एनडीए सरकार ने लगभग सभी समस्या सड़क बिजली तथा पानी की समाप्त कर दिया है। साथ ही जबसे नरेंद्र मोदी की सरकार हुई है क्षेत्र का चहुमुखी विकास होना शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को कुछ अगर मिला है तो वो मोदी जी ने ही दिया है यहाँ जैसे कि अटल बिहारी वायपेयी ने कोशी महासेतु दिया, जिससे सुपौल उपेक्षित नही रहा।
उन्होंने कहा कि पहले एक रात यानि 10 व 12 घण्टे पटना जाने में लग जाता था। महासेतु बनने से ये स्थिति खत्म हुई। उन्होंने बताया कि जन्मभूमि के नातें 5 की 5 सीटें क्षेत्र से मिलना काफी खुशी की बात उनके लिए है। उक्त जीत से हमें काफी खुशी मिली है । वही उन्होंने अपनी कर्म भूमि के बारे में बताते हुये कहा कि उनकी कर्म भूमि भागलपुर है। एक सीट् हारे क्योंकि कोविड हो गया था। वर्तमान में चल रही सरकार आपसी सामंजस की सरकार है। एनडीए के सभी पार्टी एकजुट है।
सैयद शाहनवाज हुसैन के आवास पर हुई प्रेस वार्ता के दौरान छातापुर बिधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, जिला ध्यक्ष राम कुमार राय, विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, नागेंद्र नारायण ठाकुर, गौरी शंकर भगत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा ,रंजीत मिश्र, सचिन माधोगरिया, केशव कुमार गुड्डू, शुरेश कुमार सुमन, सुमन चंद , प्रकाश झा , महेश देव, सरोज झा, सुमन झा,संजय कुमार भगत आदि थे।
एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल