सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत मिरजवा पंचायत के लगुनियाँ वार्ड चौदह के गरीब मजदूर राजेन्द्र यादव का इकलौता बेटा अजय कुमार (12 वर्ष) की सतगंडी नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में आने के कारण डूबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना था कि नदी के बगल में घास काटने वाली महिलाओं ने देखा फिर शोर मचाया की बच्चा डूब रहा है। तभी कुछ ग्रामीणों के नदी में तैर कर बच्चे को निकाला।
बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
वही परिजनों ने बताया कि आपदा विभाग के कर्मचारी रंजीत झा को दुरभाष पर सम्पर्क करना चाहा लेकिन उसका दुरभाष बंद था। श्री झा कई मुंशी भी रखते हैं।
जब आपदा विभाग के कर्मचारी रंजीत झा के मुंशी को दुरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने भी फोन बंद होने की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार यदि सही समय पर बात होती तो कुछ मदद मिल पाता।
एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल