सुपौल : पीएचसी छातापुर में व्याप्त कुव्यवस्था दूर करने बाबत, 18 दिसम्बर को जाप का धरना।

0
151
- Advertisement -

सोनू कुमार भगत
कोसी की आस@सुपौल

जिले के छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी छातापुर में व्याप्त कुव्यवस्था दूर करने के उद्देश्य से जन अधिकार पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आगामी 18 दिसम्बर को एक दिवसीय धरना देने का फैसला लिया है। जानकारी देते हुए जाप युवा प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर यह धरना दिया जाना है।

- Advertisement -

मुख्य मांग का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि

1 ऑक्सीजन की वजह से महिला की मौत, जैसी घटना को रोकना।
2 डॉक्टर द्वारा सही टाइम पर मरीजों को नहीं देखना।
3 सरकारी दवाइयों के जगह, मरीजों को दवाइयों के लिए बाहर भेजना।
4 बिना पैसे के रात में डॉक्टर का मरीज को नहीं देखना।
5 एक भी महिला चिकित्साक द्वारा सही से इशु नहीं करवाना।
6 पीएससी परिसर में गंदगी फैला हुआ होना।
7 परिसर में सही पेयजल की व्यवस्था का नहीं होना।
8 महिला कक्ष में एक भी महिला गार्ड का नहीं होना।
9 पीएससी में लगे बैड का स्वच्छ नहीं होना।
10 समय पर डॉक्टर का हॉस्पिटल में नहीं रहना, जिनकी वजह से कई मासूमों की जान चली जाती है।

उपर्युक्त माँगो के मद्देनजर जन अधिकार युवा परिषद द्वारा 18 दिसम्बर को दिन के 11:00 बजे पीएचसी परिसर में एक दिवसीय धरना के आयोजन का निर्णय लिया गया है, जिसमें छात्र और ग्रामीण भी शामिल होंगे।

- Advertisement -