सुपौल : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

0
261
- Advertisement -

अक्षय कुमार

कोसी की आस@सुपौल

- Advertisement -

जिले के छातापुर समेत पिपरा प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी गैर सरकारी कोचिंग संस्थानों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय निर्मली में विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

वहीं उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधान विजय कुमार कहा कि नेहरू जी दूरदर्शी राष्ट्र नेता ही नहीं एक उच्च कोटि के विद्वान एवं विचारक भी थे। उन्होंने संवैधानिक ढांचा में देश को डालते हुए एक ऐसी व्यवस्था थी जिसके तहत भारतीय लोकतंत्र का फायदा सभी धर्म समुदाय एवं निचले पायदान पर रह रहे व्यक्तियों तक को मिल सका। इस अवसर पर विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा मिठाइयां एवं चॉकलेट कॉपी कलम देकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही शिक्षा का महत्व बताया गया बच्चों से नियमित पढ़ाई करने तथा बेहतर शिक्षा के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास संभव है।

- Advertisement -