- Advertisement -
सोनू/अक्षय
कोसी की आस@सुपौल
मामला जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित डपरखा कस्तूरबा विद्यालय के समीप की है। बताया जा रहा है कि पूर्व से ही चले आ रहे जमीनी विवाद में कल अचानक संध्या के समय दोनों पक्ष की ओर से कई राउंड गोलियां चली।
- Advertisement -
घटना स्थल से पुलिस को दो खोखे भी बरामद हुये। मिली जानकारी के अनुसार कानून की खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। घटना बाबत दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।
पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूर्व विधायिका अमला देवी ने आवेदन में बताया कि गोली मेरे कान को छूकर निकल गई। हालांकि जानकारी के अनुसार जान माल की नुकसान नहीं हुई है, लेकिन गोलीबारी से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अब देखना है कि कानून की धज्जियाँ उड़ाने वाले को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
- Advertisement -