एन के शुशील
कोसी की आस@सुपौल
इन दिनों प्याज की लगातार बढ़ रही कीमत ने आम जनता को मुश्किलों में डाल दिया है। प्याज की लगातार बढ़ रही कीमत से सुपौल भी प्रभावित होने से अछूता नहीं है। सुपौल जिले के छातापुर, माधोपुर, भीमपुर, जीवछपुर आदि हाटों में प्याज की बढ़ी दाम से सभी की परेशानी बढ़ी हुई है।
गृहणी शवती देवी, बबली देवी, पार्वती देवी, मयंक देवी, पूजा देवी, मुनमुन देवी एवं राज किशोर प्रसाद तथा ज्वाला सिंह आदि ने प्याज की बढ़ी कीमत पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्याज के कटने से लोगों के आंसू निकलते थे, आज उसी प्याज को बिना काटे ही लोगों के आंसू निकल रहे हैं। इससे घर का बजट बिगड़ रहा है।
यहाँ बता दें कि प्रखण्ड क्षेत्र में ₹30 से लेकर ₹34 प्रति किलो बिकने वाला प्याज आज ₹60 से ₹80 प्रति किलो बिक रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण जहाँ मध्यवर्गीय लोगों की थाली से प्याज कम हो गई है। वही गरीब मजदूर की थाली से तो प्याज पूरी तरह से गायब हो गई है। उसके लिए प्याज खाना एक सपना रह गया है। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और आलम यह है कि धीरे-धीरे प्याज के दाम ₹80 पहुंच गए हैं, जिसके कारण आज लोगों की थाली से प्याज गायब हो गयी हैं।