ताजा खबर सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत मिरजवा पंचायत के लगुनियाँ वार्ड पंद्रह की है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दशक बीत जाने के बाद भी अबतक सड़क पुलिया निर्माण नहीं होने के कारण नरकीय जिन्दगीं जी रहे हैं हमलोग।
वही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ ठीकेदारों के द्वारा सड़क पुलिया का कार्य प्रारंभ किया गया लेकिन आधा अधूरा कार्य छोड़ चले गए। पुलिया बनाया लेकिन उसको जोड़ने वाली सड़क पर मिट्टी डाला ही नहीं। ना ही, आज तक सड़क पुलिया कार्य में कही भी योजना बोर्ड लगाया।
क्योंकि योजना बोर्ड लगाने से जनता को योजना राशि का पता चल जाता है।
उनलोगों ने बताया कि फिर क्या? सड़क पुलिया बनाने वाले ठेकेदार वारे न्यारे हो आधा अधूरा कार्य कर चले जाते हैं।
आज सैकड़ों की सँख्या में रह रहे जनता जलजमाव होने के कारण घर से बाहर निकलने में असमर्थ है। बीमार होने पर डॉक्टर भी नहीं जा पाते हैं। जबकि ये सड़क त्रिवेणीगंज मुख्यालय को जोड़ती है।
वही कुछ ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमलोग वोट का बहिष्कार करते हैं। क्योंकि कोई भी प्रतिनिधि वोट लेकर जीत हांसिल कर चले जाते हैं, लेकिन दुबारा दर्शन तक भी देने नहीं आते हैं।
वहीं पंचायत में वार्ड सदस्य के द्वारा भी कार्य किया जाता है तो बोर्ड नहीं लगाया जाता है। वार्ड सदस्य के द्वारा जो भी सड़क बनाया गया है वो भी सड़क कुछ हीं दिनों में जर्जर हो गया है। जलजमाव से किसानों का फसल भी बर्बाद हो गए हैं। अब देखना लाजमी होगा कि प्रतिनिधि या प्रशासन की नींद कब खुलती है। आइए सुनते हैं जनता की जुबानी। किस तरह नरकीय जिन्दगीं जी रही है जनता।
एन के सुशील
कोशी की आस@सुपौल