- Advertisement -
एन के शुशील
कोसी की आस@ छातापुर,सुपौल।
- Advertisement -
जिले के छातापुर के प्राइमरी स्कूल यादव राम टोला नरहैया में 2 अक्टूबर, बुधवार गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य कंचन कुमारी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही उनके बतायें मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। स्कूल के शिक्षकों ने समारोह के तहत महात्मा गांधी की संघर्ष की जीवनी बतायी। इसके साथ ही उनके जन्म दिवस पर स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। मौके पर शिक्षक फेज अहमद आदि समेत स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- Advertisement -