सोनू आलम
कोशी की आस@सुपौल
जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के नाथबाड़ी स्थित पोखर में शनिवार की सुबह 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह पोखर में मछली पकड़ने के क्रम में मछुआरों के जाल में शव फस गया। जब मछुआरों ने जाल को पानी से बाहर निकाला तो उसमें महिला का शव फसा देखकर मच्छवारों ने आसपास के लोगों को खबर दिया।
वहीं हो-हल्ला होने पर घटनास्थल पर शव को देखने हेतु ग्रामीणों को भीड़ जमा हो गई। इसके साथ ही लोगो के द्वारा बलुआ थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बलुआ थाना अध्यक्ष बैजू कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि शव मिलने पर घटनास्थल बीरपुर एएसपी रामानंद कौशल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
वहीं बीरपुर एसएसपी रामानंद कौशल ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला का गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। हत्या करने के बाद अज्ञात महिला के कमर में मिट्टी से भरे बोरे और गला में एक कपड़े में मिट्टी बांधकर पोखर के गहरे पानी में डाल दिये जाने की आशंका जताई गई। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसको लेकर आसपास के थाने में सूचना दे दिया गया। ताकि शव की शिनाख्त में मदद मिल सके। उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।