सुपौल : आशियाना ढूंढ रहे दो हिरण कोसी नदी के सहारे सुपौल पहुँचे

0
560
- Advertisement -

सोनू आलम / बलराम कुमार

- Advertisement -

कोसी नदी में उफान होंने की वजह से जहाँ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से लोग सुरक्षित स्थान की और पलायन कर रहे हैं। वहीं जानवर भी अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं।

इसी क्रम में सुबह सुपौल मुख्यालय के बैरिया मंच के पास स्थानीय लोगों ने देखा कि दो जंगली हिरण भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने भटक रहे जंगली हिरन को देख वन विभाग को सूचित कर वन विभाग के हवाले कर दिया। वनविभाग के  पदाधिकारी अर्जुन कुमार  गुप्ता ने मोके पर पहुँच कर दोनों हिरण को अपने कब्जे में लिया। श्री अर्जुन ने बताया कि दोनों हिरण को रानीगंज या पटना के सरकारी जानवर घरों में भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -