सुपौल : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 25 वर्षीय टेलर मास्टर मो अबुलेश की मौत

0
304
- Advertisement -

सोनू आलम

कोसी की आस @ बलुआ बाजार, सुपौल

- Advertisement -

जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के एनएच 106 बथनाहा बीरपुर मुख्य मार्ग पर पावर हाउस के पश्चिम शनिवार की शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 25 वर्षीय टेलर मास्टर मो अबुलेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालाँकि कुछ लोगों के द्वारा उसे जीवित बताने के बाद, परिजनों ने उसे बीरपुर पीएचसी भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के आधे घण्टे बाद आते जाते लोगों की नजर सड़क किनारे गिरे व्यक्ति पर पड़ी। छानबीन करने के बाद उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मोबाइल के माध्यम से उसके घर वाले को दिया। साथ ही बलुआ थाने को भी दिया।

जानकारी के अनुसार लालपुर गोट वार्ड 13 के निवासी मो ग्यासउद्दीन के पुत्र अबुलेश बीमार माँ को हॉस्पिटल ले जाने को लेकर अपनी बाइक से बलुआ एटीएम से पैसा निकालने आ रहा था। उसी दौरान पावर हाउस के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिसके बाद मृतक सड़क पर गिर गया और गहरी चोट के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर, मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी शम्मा प्रवीन और 8 माह की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक मुम्बई में टेलर मास्टर का काम करता था और माँ की बीमारी के चलते 15 दिन पहले मुम्बई से घर आया था। वहीं आठ भाई बहन में सबसे बड़ा था और घर मे कमाई करने वाला एक लौता शख्स था। इधर, घटना को लेकर बलुआ थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई थी। जिसको लेकर पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया। जिसका छानबीन कर आगे के कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

 

- Advertisement -